चाणक्य के 20+ मोटिवेशनल कोट्स: चाणक्य के कोट्स में व्यावहारिक ज्ञान और समझदारी होती है, जो हमें जीवन में सही निर्णय लेने में मदद करता है। उनके कोट्स समस्याओं का समाधान खोजने में सहायता करता है और व्यक्ति को बुद्धिमानी से सोचने और कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उनके विचार नैतिकता, ईमानदारी और उच्च मूल्य के महत्त्व को समझाता है जिससे व्यक्ति के चरित्र का विकास होता है।
चाणक्य को कौटिल्य या विष्णुगुप्त भी कहा जाता है। वे प्राचीन भारत के एक महान विद्वान, अर्थशास्त्री, और राजनीतिक विचारक थे। वे मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य के मुख्य सलाहकार और गुरु थे। उनकी रचनाएँ ‘अर्थशास्त्र’ और ‘नीतिशास्त्र’ बहुत ही प्रसिद्ध है जो शासन, प्रशासन और प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मानी जाती है।
चाणक्य के 20+ बेस्ट मोटिवेशनल कोट्स
1. जब समय अच्छा हो तब अहंकार न करें, और जब समय बुरा हो तब धैर्य न खोएं।
2. किसी भी व्यक्ति को बहुत ईमानदार नहीं होना चाहिए। सीधे वृक्ष पहले काटे जाते हैं और सीधे व्यक्ति पहले नष्ट होते है।
3. जो व्यक्ति शक्ति के बिना भी सही मार्ग पर चलता है, वहीं सबसे बड़ा होता है।
4. किसी भी कार्य को करने से पहले तीन प्रश्न अपने आप से पूछो- मैं ये क्यों कर रहा हूँ, इसका परिणाम क्या हो सकता है, और क्या मैं सफल होऊंगा। जब गहराई से सोचने पर इन प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर मिल जाएँ, तभी आगे बढ़ें।
5. झूठ सुनने का मजा तब और आता है, जब सच्चाई आपको पहले से ही पता हो।
6. समाज के डर से कभी भी अपना फैसला मत बदलो, क्योंकि समाज आपको सलाह देगा, खाना नहीं।
7. जो आपकी सही बातों का भी गलत मतलब निकालते है, उनको सफाई देने में अपना वक्त बर्बाद ना करें।
8. सफलता की कुंजी आत्मविश्वास है, और आत्मविश्वास का रहस्य तैयारी है।
9. शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है। शिक्षा सौंदर्य और यौवन को मात देती है।
10. अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सच्चाई का पालन करो, चाहे कुछ भी हो जाए।
11. कठिनाइयों से डर कर अपने लक्ष्य को न छोड़े, क्योंकि कठिनाइयों के पीछे ही सफलता छिपी होती है।
12. जिस व्यक्ति को परिश्रम पर विश्वास नहीं है, वह भाग्य में भी विश्वास नहीं करता।
13. जो व्यक्ति दूसरों की गलतियों से सीखता है, वही सच्चा बुद्धिमान है।
14. अज्ञानी के लिए किताबें और अंधे के लिए आईना समान है।
15. सफलता उन्हीं को मिलती है, जो हर काम को पूरी लगन और मेहनत से करते है।
16. जो लोग आपके पीठ पीछे आपकी बुराई करते है, उनसे घबराओ मत। वे इस बात का संकेत है की आप उनसे आगे हो।
17. कभी किसी के सामने अपनी सफाई पेश मत करना, क्योंकि जिसे तुम पर विश्वास है उसे जरुरत नहीं और जिसे तुम पर विश्वास नहीं वो मानेगा ही नहीं।
18. कलयुग के समय में हर व्यक्ति अपने आप में चालाक है। किसी को शरीफ समझना तुम्हारी अच्छाई नहीं मुर्खता होगी।
19. ये बात हमेशा याद रखना, जो सभी का मित्र होता है, वो किसी का मित्र नहीं होता।
20. 4 कदम चोर से, 14 कदम नीच से और 74 कदम चुगलखोर से हमेशा दुरी बना कर रखें।
21. परायों को अपना बनाना सबसे आसान होता है, लेकिन अपनों को अपना बनाए रखना बहुत ही मुश्किल…।
22. दुनिया प्यार से नहीं, जरुरत से याद करती है।
23. मनुष्य स्वयं अपने कर्मों के कारण ही दुखी होता है।
चाणक्य के विचार या कोट्स जीवन के विभिन्न पहलुओं में मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करता है। उनका व्यावहारिक ज्ञान आज भी प्रासंगिक है जो हमें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
इसे भी पढ़ें: 200+ Motivational Thoughts in Hindi