नेल्सन मंडेला के 20+ मोटिवेशनल कोट्स पढ़ें जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ावा देगा

Ravi Sir
4 Min Read

नेल्सन मंडेला के 20+ मोटिवेशनल कोट्स: नेल्सन मंडेला का जीवन संघर्ष, धैर्य और अडिगता का एक प्रतीक है। उनके कोट्स हमें कठिनाइयों का सामना करने और धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उनके कोट्स हमें दूसरों के साथ समानता और सम्मान से व्यवहार करने की प्रेरणा भी देती है।

नेल्सन मंडेला एक दक्षिण अफ्रीकी नेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता थे। उन्हें दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति के खिलाफ संघर्ष के लिए जाना जाता है। वे अपना जीवन 27 वर्ष जेल में बिताने के बाद, दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे। इस ब्लॉग में हम उनके 20+ मोटिवेशनल कोट्स पढेंगे।

नेल्सन मंडेला के 20+ बेस्ट मोटिवेशनल कोट्स

1. शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसे आप दुनिया को बदलने के लिए उपयोग कर सकते है।

2. साहस डर का आभाव नहीं है, बल्कि यह उस डर पर विजय पाने की क्षमता है।

3. मैनें यह जाना है की डर का सामना करने के बाद ही व्यक्ति को उसका असली रूप पता चलता है।

4. हमेशा ऐसा लगता है की यह किया नहीं जा सकता है, जब तक की यह किया नहीं जाता।

5. स्वतंत्र होना केवल अपनी जंजीरों को उतारना मात्र नहीं है, बल्कि इस तरह से जीना है की दूसरों का सम्मान और स्वतंत्रता भी बढे।

6. लोगों को उनके कार्यों से आंके, उनके शब्दों से नहीं।

7. महानता कभी गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरकर उठने में है।

8. अगर आप एक पेड़ पर चढ़ रहे है और आप सबसे ऊँची शाखा पर पहुँचते है, तो भी आपको और ऊपर देखने का साहस होना चाहिए।

9. जिंदगी के सबसे बड़े गौरव में से एक है, गिरना और फिर उठ खड़ा होना।

10. एक अच्छा मन और एक अच्छा दिल हमेशा से एक अविश्वसनीय संयोजन रहा है।

11. एक बड़ी पहाड़ी पर चढ़ने के बाद, व्यक्ति को केवल यह पता चलता है की चढ़ने के लिए और भी कई पहाड़ियाँ है।

12. जैसे हम अपनी रोशनी को चमकने देते है, हम अनजाने में अन्य लोगों को भी ऐसा करने की अनुमति दे देते है।

13. यदि आप किसी आदमी से उस भाषा में बात करते हैं जिसे वह समझता है तो यह बात उसके दिमाग तक जाती है। अगर आप उससे उसकी भाषा में बात करते हैं तो वह बात उसके दिल तक पहुँच जाती है।

14. पैसों से सफलता नहीं मिलती, पैसे कमाने की स्वतंत्रता से सफलता मिलती है।

15. एक विजेता वह है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए हमेशा एक बार और प्रयास करता है।

16. असली नेतृत्व दूसरों को अपने काम की जिम्मेदारी लेने में समर्थ बनाता है।

17. अपने जीवन को एक उद्देश्य से भरें और इस उद्देश्य को पुरे दिल से पूरा करें।

18. किसी चीज के लिए पीछे मुड़कर देखना केवल तब फायदेमंद होता है जब आपको यह जानना हो की आप कितनी दूर तक आए है।

19. मुसीबतें किसी को तोड़ती है तो किसी को मजबूत भी बनाती है। कोई भी कुल्हाड़ी इतनी तेज नहीं होती की वो लगातार प्रयास करने वाले के हौसले को तोड़ सके।

20. हमें समय का उपयोग बुद्धिमानी से करना चाहिए और इस बात को याद रखना चाहिए की कोई भी काम करने का कोई गलत समय नहीं होता। समय पर सब काम कर देना चाहिए।

21. मनुष्य की अच्छाई ज्योति के समान है, जिसे छुपाया तो जा सकता है लेकिन बुझाया नहीं जा सकता।

22. जब तक काम किया ना जाए वो असंभव ही लगता है।

Share This Article
Follow:
I'm Ravi from Patna. I have completed my graduation in mathematics from Magadh University, Bodhgaya, India. I'm a passionate and influential blogger in the education field. Over the years, our website has evolved into a comprehensive platform that not only provides valuable educational content but also fosters a community of learners and educators.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *