महात्मा गाँधी के बारे में 10 महत्वपूर्ण जानकारी जो सभी परीक्षा के लिए है

Ravi Sir
3 Min Read

महात्मा गाँधी के बारे में 10 महत्वपूर्ण जानकारी: हर साल 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि गाँधीजी का जन्म 2 अक्टूबर को 1869 में हुआ था। उनके जन्मदिवस को ‘अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। गाँधीजी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे।

महात्मा गाँधीजी कहते है की ‘जब भी आपका सामना किसी विरोधी से हो तो उसे प्रेम से जीतें।’ उनके बहुत सारे कोट्स है जो काफी प्रचलित है। उनके कोट्स हमें कठिन परिस्थिति में भी धैर्य और साहस बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। अगर आपके उनके कुछ प्रसिद्ध कोट्स पढ़ना चाहते है तो इसे पढ़ें: महात्मा गाँधी के 20+ मोटिवेशनल कोट्स

गाँधीजी के बारे में 10 महत्वपूर्ण जानकारी

1. महात्मा गाँधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।

2. महात्मा गाँधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था।

3. महात्मा गाँधी के पिता का नाम करमचंद गाँधी और माता का नाम पुतलीबाई था। उनकी पत्नी का नाम कस्तूरबा गाँधी था।

4. हर साल 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती मनाया जाता है। पुरे विश्व में उनके जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

5. गाँधीजी को महात्मा के नाम से सबसे पहले 1915 में राजवैध जीवराम कालिदास ने संबोधित किया था। इसके बाद 1915 में ही स्वामी श्रद्धानन्द ने उन्हें महात्मा की उपाधि दी थी।

6. 12 अप्रैल 1919 को रविंद्रनाथ टैगोर ने एक लेख में गाँधीजी को महात्मा कहकर संबोधित किया था। गाँधीजी को बापू कहकर भी संबोधित किया जाता है।

7. 6 जुलाई 1944 को सुभाष चन्द्र बोस ने रंगून से रेडियो प्रसारण के द्वारा गाँधीजी को राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया था।

8. महात्मा गाँधी का विवाह 13 वर्ष में ही 14 वर्ष की कस्तूर बाई मकनजी से हुआ था। कस्तूर बाई मकनजी का नाम परिवर्तित कर कस्तूरबा कर दिया गया था।

9. विंस्टन चर्चिल ने महात्मा गाँधी को ‘देशद्रोही फकीर’ या ‘अर्धनंगा फ़कीर’ कहा था। विंस्टन चर्चिल, द्वित्तीय विश्व युद्ध के समय इंग्लैंड के प्रधानमंत्री थे।

10. महात्मा गाँधी ने रविंद्रनाथ टैगोर को गुरुदेव की उपाधि दिया था। भारत के राष्ट्रगान जन-गन-मन के लेखक रविन्द्रनाथ टैगोर है।

Share This Article
Follow:
I'm Ravi from Patna. I have completed my graduation in mathematics from Magadh University, Bodhgaya, India. I'm a passionate and influential blogger in the education field. Over the years, our website has evolved into a comprehensive platform that not only provides valuable educational content but also fosters a community of learners and educators.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *