25 जुलाई 2024 के टॉप 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स: करेंट अफेयर्स के अंतर्गत हाल के समय में घटित घटनाओं से संबंधित जानकारी को लिखा और पढ़ा जाता है। इससे परीक्षा में अनेकों प्रश्न बनते है। यह यूपीएससी परीक्षा के साथ-साथ सभी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
1. हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य ने अपने राज्य के घरेलु उपभोक्ताओं के लिए शून्य बिजली बिल प्रावधान को मंजूरी दी है।
2. हाल ही में टिम वॉकर ने ‘द प्रिजनर ऑफ भोपाल’ नामक ऐतिहासिक उपन्यास जारी किया है। यह उपन्यास भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी किया गया है।
3. हाल ही में 23 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल का 7वां बजट पेश किया है।
4. हाल ही में असम राज्य के चराईदेव मैदाम (मोइदम) को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा देने के लिए नामांकित किया गया है।
5. भारत का पहला चिकित्सा संग्रहालय चंडीगढ़ में स्थापित किया जाएगा।
6. हाल ही में चीन ने दुनिया की पहली ‘हाई-स्पीड कार्बन फाइबर ट्रेन’ का अनावरण किया है।
7. 65वें अंतर्राष्ट्रीय मैथ्स ओलंपियाड में अमेरिका शीर्ष स्थान पर रहा है।
8. हाल ही में जापान के वैज्ञानिकों ने जीवित त्वचा वाला रोबोट चेहरा विकसित किया है।
9. ‘रोटैक्स चैलेंज इंटरनेशनल ट्रॉफी’ जीतने वाली पहली महिला रेसर अतीका मीर बनी है।
10. IOC द्वारा प्रतिष्ठित ‘ओलंपिक ऑर्डर’ सम्मान प्राप्त करने वाले भारतीय अभिनव बिंद्रा है।
भोपाल गैस त्रासदी की घटना 1984 में घटित हुआ था। यह घटना भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड प्लांट में मिथाइल आइसोसाइनेट नामक जहरीली गैस के रिसाव के कारण हुआ था।