20 महत्त्वपूर्ण और अनोखी बातें झारखंड राज्य के बारें में

Ravi Sir
4 Min Read

20 महत्त्वपूर्ण और अनोखी बातें झारखंड राज्य के बारें में: झारखंड, भारत का एक राज्य है। यह अपने अनूठे सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। आज के इस ब्लॉग में हम झारखंड राज्य के बारे में 20 महत्वपूर्ण और अनोखी बातें बताऊंगा, जो हर किसी को अवश्य जाननी चाहिए।

झारखंड राज्य के बारे में 20 प्रमुख बातें

1. झारखंड राज्य की राजधानी राँची है।

2. झारखंड राज्य की स्थापना 15 नवंबर 2000 को हुआ था। इस राज्य का गठन बिहार राज्य से अलग करके की गई थी।

3. झारखंड राज्य की लगभग 26 प्रतिशत आबादी आदिवासी है। यहाँ की प्रमुख आदिवासी समुदाय है: संथाल, हो, मुंडा, उरांव और खड़िया।

4. झारखंड राज्य को भारत का खनिज का घर कहा जाता है, क्योंकि यहाँ कोयला, लौह अयस्क, तांबा, यूरेनियम और अन्य महत्त्वपूर्ण खनिज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

5. झारखंड राज्य का प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान बेतला राष्ट्रीय उद्यान है। पलामू टाइगर रिज़र्व, झारखंड राज्य में स्थित है, जो 9 मूल बाघ अभ्यारण्यों में से एक है।

6. झारखंड राज्य की प्राकृतिक सुन्दरता को दर्शाने वाली प्रमुख जगहें है: हजारीबाग, नेतरहाट, दशम जलप्रपात, हुंडरू जलप्रपात, पारसनाथ पहाड़ी आदि।

7. बैद्यनाथ धाम एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जो झारखंड राज्य के देवघर में स्थित है।

8. संथाल विद्रोह की शुरुआत 1855 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ झारखंड के प्रमुख आदिवासी समुदाय संथालों द्वारा किया गया था। इस विद्रोह के प्रमुख नेता सिधू मुर्मू थे।

9. झारखंड राज्य का लगभग 29 प्रतिशत क्षेत्र वनों से घिरा हुआ है, जो इसे एक हरित राज्य बनाता है।

10. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का संबंध झारखंड से राज्य है। उनका जन्म राँची में हुआ था।

11. झारखंड राज्य का प्रमुख पारंपरिक व्यंजन धुस्का, पीठा, चावल और चूड़ा है।

12. क्षेत्रफल के आधार पर भारत का 15वां सबसे बड़ा राज्य झारखंड है, जबकि जनसंख्या के आधार पर यह 14वां सबसे बड़ा राज्य है।

13. झारखंड राज्य की सीमाएँ पूरब में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़, उत्तर में बिहार और दक्षिण में ओड़िशा से लगती है।

14. झारखंड को छोटानागपुर प्रदेश कहा जाता है, क्योंकि यह छोटानागपुर पठार में बसा हुआ है। इसे ‘जंगलों का प्रदेश’ भी कहा जाता है।

15. झारखंड राज्य की प्रमुख भाषाएँ हिंदी, संथाली, बंगाली, नागपुरी, खोरठा, पंचपरगनिया और कुड़मालि है। इसके अलावा इस राज्य में कुडुख, मुंडारी, हो और भूमिज भी बोली जाती है।

16. झारखंड में बसनेवाले स्थानीय आर्यभाषी लोगों को सादान कहते है।

17. झारखंड राज्य में 24 जिले है, जिसमें से सबसे बड़ा जिला पश्चिमी सिंहभूम है तथा सबसे छोटा जिला रामगढ़ है।

18. टाटा स्टील या टिस्को, झारखंड के जमशेदपुर में स्थित है। यह भारत का पहला और विश्व का पांचवां सबसे बड़ा इस्पात कारखाना है। इसके अलावा झारखंड के बोकारो में एक और इस्पात कारखाना है जिसका नाम बोकारो स्टील प्लांट है।

19. झारखंड का राजकीय पशु हाथी, राजकीय पक्षी कोयल, राजकीय पुष्प पलाश, और राजकीय वृक्ष साल है।

20. झारखंड राज्य के प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार थे, जबकि प्रथम महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू थी।

झारखंड राज्य पूर्वी भारत का हिस्सा है। इसका कुल क्षेत्रफल 79,710 वर्ग किमी है। उपरोक्त जानकारी के अलावा अगर आप कुछ और जानते है, तो नीचे कमेंट में अवश्य लिखें। धन्यवाद ।

Share This Article
Follow:
I'm Ravi from Patna. I have completed my graduation in mathematics from Magadh University, Bodhgaya, India. I'm a passionate and influential blogger in the education field. Over the years, our website has evolved into a comprehensive platform that not only provides valuable educational content but also fosters a community of learners and educators.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *