टॉप 10 डेली करेंट अफेयर्स (02 अगस्त 2024)

Ravi Sir
2 Min Read

1. हाल ही में के. कैलाशनाथन, केन्द्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के उपराज्यपाल नियुक्त हुए है। पुदुचेरी को पहले पांडिचेरी के नाम से भी जाना जाता था।

2. हाल ही में संघ लोग सेवा आयोग (UPSC) का अध्यक्ष प्रीति सुदन को नियुक्त किया गया है। प्रीति सुदन आन्ध्र प्रदेश कैडर की 1983 बैच की आईएएस अधिकारी है।

3. हाल ही में पेरियार टाइगर रिजर्व में बिजली उत्पादन के लिए पवन टरबाइन स्थापित की गई है। पेरियार टाइगर रिजर्व केरल में स्थित है।

4. हाल ही में भूतपूर्व सैनिकों के लिए ई-सेहत टेली-कंसल्टेंसी सुविधा को भारतीय सेना द्वारा शुरू किया गया है।

5. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य ने विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक 2024 पारित किया है। इस संशोधन के तहत विशिष्ट परिस्थितियों में दोषी सिद्ध किये गए अपराधियों के लिए अधिकतम आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान किया गया है।

6. IPEF के तहत, आपूर्ति श्रृंखला परिषद् का उपाध्यक्ष भारत को नियुक्त किया गया है। IPEF की शुरुआत 23 मई 2022 को जापान के टोक्यो में की गई थी। इसका उद्देश्य क्षेत्र में विकास, आर्थिक स्थिरता और समृद्धि को आगे बढ़ाने के लक्ष्य के साथ भागीदार देशों के बीच आर्थिक जुड़ाव और सहयोग को मजबूत करना है।

7. भारत में आयोजित होने वाले बहुराष्ट्रीय वायुसेना अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2024’ में 30 देश शामिल होंगे। बहुराष्ट्रीय वायुसेना अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2024’ का आयोजन तमिलनाडु के सुलार में दो चरणों में होगा।

8. हाल ही में जापान की राजधानी टोक्यो के एडोगावा में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ‘महात्मा गाँधी’ की प्रतिमा का अनावरण किया है।

9. हाल ही में कनाडा की 17 वर्षीय समर मैकिन्टोश ने 400 मीटर की तैराकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

10. पेरिस ओलंपिक 2024 में न्यूजीलैंड ने महिला रग्बी सेवंस में स्वर्ण पदक जीता है। न्यूजीलैंड, प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित एक देश है, जो दो बड़े द्वीपों से मिलकर बना है।

Share This Article
Follow:
I'm Ravi from Patna. I have completed my graduation in mathematics from Magadh University, Bodhgaya, India. I'm a passionate and influential blogger in the education field. Over the years, our website has evolved into a comprehensive platform that not only provides valuable educational content but also fosters a community of learners and educators.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *