आज का करेंट अफेयर्स पढ़ें: 06 अगस्त 2024 के 15 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

Ravi Sir
3 Min Read

1. हाल ही में मद्रास उच्च न्यायालय ने धारा 77-ए को असंवैधानिक घोषित किया है। मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना 15 अगस्त 1862 को हुआ था। यह उच्च न्यायालय तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित है।

2. हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल-स्पीति में मौसम के पूर्वानुमान के लिए डॉप्लर मौसम रडार लगाया जाएगा।

3. NIT कालीकट ने डेटा प्रबंधन के लिए अभिनव वेब पोर्टल ‘निवाहिका’ की शुरुआत की है।

4. हाल ही में, डॉ. यामिनी कृष्णमूर्ति का निधन हुआ है। वे एक भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना थी जिन्हें भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।

5. हाल ही में, झारखंड राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू की है।

6. आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते की समीक्षा के लिए ‘5वीं AITIGA संयुक्त समिति’ की बैठक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुई है।

7. हाल ही में यूएसए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने वाली पहली अश्वेत महिला कमला हैरिस बनी है।

8. हाल ही में, टेस्ला मोटर्स के सीईओ एलन मस्क पीएसी मिशिगन कानूनों के संभावित उल्लंघन के लिए जांच के दायरे में हैं।

9. हाल ही में नोवाक जोकोविच ने पेरिस 2024 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है। नोवाक जोकोविच सर्बिया के एक प्रमुख टेनिस खिलाड़ी है।

10. हाल ही में, अमेरिका ने 20 साल बाद एथलेटिक्स की मेंस 100 मीटर रेस में गोल्ड मैडल जीता है।

11. हाल ही में भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपालों के 52वें सम्मेलन की अध्यक्षता की है।

12. हाल ही में के. राम मोहन नायडू के द्वारा लोकसभा में ‘भारतीय वायुयान विधेयक 2024’ पारित किया गया है।

13. WTO की रिपोर्ट 2023 के अनुसार, भारत एंटी-डंपिंग उपायों के मामले में विश्व में दुसरे स्थान पर रहा है।

14. ओलंपिक खेल में बैडमिंटन की मेंस सिंगल्स कैटेगरी के सेमीफाइनल में पहुँचने वाले पहले भारतीय लक्ष्य सेन बने है।

15. हाल ही में भारत ने इंडो यूएस स्पेस मिशन के लिए शुभांशु शुक्ल को प्राइम पायलट के रूप में चुना है।

Share This Article
Follow:
I'm Ravi from Patna. I have completed my graduation in mathematics from Magadh University, Bodhgaya, India. I'm a passionate and influential blogger in the education field. Over the years, our website has evolved into a comprehensive platform that not only provides valuable educational content but also fosters a community of learners and educators.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *