छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में 10 महत्वपूर्ण जानकारी जो परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है

Ravi Sir
3 Min Read

छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में 10 महत्वपूर्ण जानकारी: छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को महाराष्ट्र के शिवनेरी किले में हुआ था। वे भारत के महान योद्धा और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना की। इस ब्लॉग में उनके बारे में 10 महत्वपूर्ण जानकारी लिखा गया है, जो परीक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

1. छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले के शिवनेरी किले में 19 फरवरी 1630 को हुआ था। शिवाजी के बड़े भाई का नाम संभाजी भोंसले था।

2. उनके पिता का नाम शाहजी भोंसले और माता का नाम जीजाबाई था। शाहजी भोंसले एक मराठा सेनापति थे जिनके अधिकार में बीजापुर सल्तनत के तहत पुणे और सुपे की जागीरें थी। जीजाबाई एक धर्मपरायण महिला थी।

3. छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम शिवाजी उनके परिवार के कुलदेवता शिवाई देवी के नाम पर रखा गया था। उन्होंने अपने गुरु दादाजी कोंडदेव से सैन्य प्रशिक्षण और प्रशासनिक शिक्षा प्राप्त की थी।

4. शिवाजी को रायगढ़ में मराठों के राजा के रूप में 6 जून 1674 को ताज पहनाया गया था। उन्होंने छत्रपति, शाककर्ता, क्षत्रिय कुलवंत और हैन्दव धर्मोधारक की उपाधि धारण की थी।

5. छत्रपति शिवाजी महाराज ने कुल 8 शादियाँ की थी। उनके पत्नियों का नाम है: सईंबाई, सोयराबाई, पुतलाबाई, सक्करबाई, काशीबाई जाधव, सगुणाबाई, लक्ष्मीबाई, तथा गुणवतीबाई।

6. छत्रपति शिवाजी महाराज के कुल 8 संतानें थी, जिनमें से 2 पुत्र और 6 पुत्रियां थी। उनके पुत्र का नाम संभाजी महाराज और राजाराम प्रथम था। उनकी पुत्रियों का नाम सखुबाई, रानूबाई, अम्बिकाबाई, दीपाबाई, कमलाबाई, तथा राजकुंवरी बाई थी।

7. छत्रपति शिवाजी महाराज ने एक संगठित प्रशासनिक ढांचा बनाया था जिसमें अष्टप्रधान नामक 8 मंत्रियों की परिषद् शामिल थी। इसके द्वारा राज्य के सर्वोच्च प्रमुख ‘राजा’ को सहायता प्रदान किया जाता है।

8. पेशवा मूल रूप से राजा शिवाजी की सलाहकार परिषद् का नेतृत्व करता था। पेशवा को मुख्य प्रधान के रूप में भी जाना जाता था।

9. 1659 में प्रतापगढ़ की लड़ाई में अफजल खान को हराकर छत्रपति शिवाजी ने अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपनी पहली सैन्य सफलता तोरणा किले पर कब्जा करके हासिल की थी।

10. छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्यु रायगढ़ किले में 3 अप्रैल 1680 को हो गया था। उनकी विरासत आज भी जीवित है जो भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

इसे भी पढ़ें: चाणक्य के बारे में 20 महत्वपूर्ण बातें

Share This Article
Follow:
I'm Ravi from Patna. I have completed my graduation in mathematics from Magadh University, Bodhgaya, India. I'm a passionate and influential blogger in the education field. Over the years, our website has evolved into a comprehensive platform that not only provides valuable educational content but also fosters a community of learners and educators.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *