200+ Motivational Thoughts in Hindi: आपकी जिंदगी बदलने के लिए काफी है

Ravi Sir
28 Min Read

200+ Motivational Thoughts in Hindi: मोटिवेशनल विचार, किसी व्यक्ति की सोच और दृष्टिकोण में बदलाव लाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ये विचार न केवल प्रेरणा देते है, बल्कि हमें जीवन के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने में मदद भी करता है। मोटिवेशनल विचार हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाता है, हमें प्रेरित करता है, और हमें एक बेहतर और सफल जीवन जीवन की ओर ले जाता है।

मोटिवेशनल विचार पढ़ने से किसी व्यक्ति के दिमाग से नकारात्मक विचार दूर होता है और उसके दिमाग में सकारात्मक विचार की उत्पत्ति होती है, जिससे कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना सरल हो जाता है। यह विचार हमें ऊर्जा और प्रेरणा देता है, जो कठिन समय में भी हमें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है और हमें हार मानने से रोकती है।

सिर्फ एक इंसान ही आपको आगे लेकर जाएगा, और वो है आप खुद।

आपकी जिंदगी बदलने के लिए 200+ Motivational Thoughts काफी है

हर मंजिल की एक पहचान होती है, और हर सफ़र की एक कहानी।

यदि लक्ष्य ना मिले तो रास्ते बदलो, क्योंकि वृक्ष अपनी पत्तियां बदलते है, जड़े नहीं।

सोचा है तो पूरा भी होगा, बस तुझे शुरू आज से करना होगा, दुनिया से बाद में पहले तुझे खुद से लड़ना होगा।

समय सफल नहीं बनाता, समय का सही इस्तेमाल हमें सफल बनाता है।

ये जो घड़ी है आपके जीवन से धीरे-धीरे समय को कम कर रही है, फिर तुम क्यों कहते हो ‘कल से करूँगा?’

कामयाबी के लिए अच्छी सूरत या सीरत नहीं बल्कि आप में काबिलियत, जूनून और जिद होना चाहिए।

जिद्दी बनना सीखो क्योंकि, कोई भी एक रात में सफल नहीं हो जाता।

सिर्फ एक इंसान ही आपको आगे लेकर जाएगा, और वो है आप खुद।

डर मुझे भी लगा फासला देखकर, पर मैं बढ़ता गया रास्ता देखकर, खुद व खुद मेरे नजदीक आती गयी मेरी मंजिल मेरा हौंसला देखकर।

अगर भाग्य पर भरोसा है तो जो तक़दीर में लिखा है वही पाओगे, और खुद पर भरोसा है तो जो चाहोगे वो पाओगे।

भविष्य में जैसा बनना चाहते है, उसकी तैयारी हमें वर्तमान से ही शुरू कर देनी चाहिए।

लोहे को उसकी जंग नष्ट कर देती है। ठीक इसी तरह इंसान की नकारात्मक सोच उसे खत्म कर देती है।

कम वही करो, जिसे करके पछताना न पड़े और जिसके फल को मन से भोग सको।

सफलता चाहिए तो अपने मूड के हिसाब से नहीं, बल्कि योजना के हिसाब से काम करना चाहिए।

जिंदगी को आसान नहीं बस खुद को मजबूत बनाना पड़ता है, सही समय कभी नहीं आता बस समय को सही बनाना पड़ता है।

मुश्किल काम भी आसान हो जाते है, जब हम मुश्किल से ज्यादा मेहनत पर ध्यान देते है।

अगर हम सफलता हासिल करना चाहते है तो सबसे पहले बहाने बनाना छोड़ देना चाहिए।

दूसरों की कमियां खोजना आसान है, लेकिन खुद की कमियां ढूंढ़कर उन्हें दूर करना बहुत मुश्किल है।

अपने काम में इतना खो जाना चाहिए की दूसरों की आलोचना करने का समय न मिले।

आलसी हमेशा अवसर न मिलने का बहाना बनाता है, जबकि मेहनती खुद ही अवसर बना लेता है।

कोई भी इंसान परेशानियों से नहीं हारता, बल्कि अपनी खुद की कमजोरियों से हार जाता है।

गलती करने का कोई भी वक्त सही नहीं है, और गलती सुधारने के लिए कोई भी वक्त बुरा नहीं है।

अच्छा समय कभी नहीं आता, अपनी मेहनत से समय को अच्छा बनाना पड़ता है।

आप रुक सकते है, लेकिन समय आपके लिए नहीं रुक सकता, इसलिए समय बर्बाद मत करो।

परेशानियों का आना हमें संकेत देता है की हमें अपने जीवन को बदलने की आवश्यकता है।

समुद्र का खारापन देखकर, किनारे से ही लौट गए। यदि गहरे में उतरते तो मोती भी मिल ही जाते।

समय ना लगाओ तय करने में की आपको क्या करना है, वरना समय तय करेगा की आपका क्या करना है।

कुछ लोग तुम्हें इसलिए भी पसंद नहीं करेंगे क्योंकि तुम उनसे अलग हो।

सफलताओं का अंत नहीं और असफलता घातक नहीं। जीवन में आगे बढ़ते रहने की हिम्मत ही मायने रखती है।

उदय किसी का भी अचानक नहीं होता। सूर्य भी धीरे-धीरे निकलता है और ऊपर उठता है।

संसार में सबसे आसान काम अपने आप को धोखा देना है।

समय को बर्बाद कर उसका पश्चाताप करना भी समय बर्बाद करना ही है।

आप गिर जाए, ये एक हादसा हो सकता है, लेकिन आप उठे ही ना, ये आपकी मर्जी है।

बाहर की सुनोगे तो बिखर जाओगे, जो भीतर की सुनोगे तो संवर जाओगे।

हमारे जीवन का महत्त्व इससे होता है की हम कितने जिम्मेदार होते है, न की हम कितने खुश रहते है।

सब कुछ खोकर भी अगर आपमें कुछ करने का जज्बा है तो समझ लीजिए आपने कुछ नहीं खोया।

जब आप खुद के लिए अनुशासित होते है तो, आपको किसी से प्रेरणा की आवश्यकता नहीं होती है।

चुनौतियाँ हमेशा नए बदलाव के साथ आती है, इसे हमेशा याद रखें।

जिंदगी हमेशा आपको दूसरा मौका देगी, इसलिए अपनी असफलताओं को कभी खुद पर हावी ना होने दें।

खुद के सुधार के लिए आज आप जो संघर्ष करते है, वह आपको एक दिन अपना BEST VERSION बना देगा।

आपके जीवन का हर अगला स्तर, आपसे अलग की मांग करेगा।

अच्छा काफी नहीं होता है, बल्कि आपको बेहतर बनना है।

धैर्य बनाकर रखें और मेहनत करते रहें किस्सा नहीं, एक दिन कहानी बनेगी।

निर्णय ले कर असफल होना, इससे स्पष्ट है की आप उस भीड़ का हिस्सा नहीं है जो असफल होने के डर से निर्णय ही नहीं ले पाते है।

खुदको इतना मजबूत कर, कोई क्या तुझे डराएगा, कर हौंसला बुलंद इतना, जिससे हर एक तेरे सामने सर झुकाएगा।

जिंदगी में जिसने समय को मान लिया, उसने अपने आप को पहचान लिया।

जो हो गया उसे सोचा नहीं करते, जो मिल गया उसे खोया नहीं करते, हासिल उन्हें होती है सफलता… जो वक्त और हालात पर रोया नहीं करते।

हौसले बुलंद कर रास्तों पर चल दे, तुझे तेरा मुकाम मिल जाएगा। बढ़कर अकेला तू पहल तो कर, देखकर तुझको काफिला खुद बन जाएगा।

सफल और असफल व्यक्ति भिन्न नहीं होते है, बल्कि वे केवल अपनी इच्छाओं के प्रति भिन्न होते है।

मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंख से कुछ नहीं होता, उनके हौसलों से उड़ान होती है।

यदि आप अपने Failure को Attention नहीं देंगे तो, आपको कभी भी Success नहीं मिलेगी।

दैनिक मोटिवेशन के लिए 200+ Motivational Thoughts

जिसने कभी कोई गलती नहीं की, उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।

कामयाबी उन्हीं को मिलती है जिन्हे अपने ज्ञान और मेहनत पर भरोसा होता है।

क्या फर्क पड़ता है लोग तुम्हारे बारे में क्या सोचते है, तुम्हें ये निश्चित करना होगा की तुम्हारा भाग्य किसी की सोच से लिखा जाएगा, या तुम अपना भाग्य खुद लिखोगे।

वाकिफ कहाँ जमाना हमारी उड़ान से, वो और थे जो हार गए आसमान से।

किसी काम में महारत हासिल करना चाहते है, तो इसे दूसरों को सिखाना शुरू कर दें।

हमारी शिकायतें जितनी कम होती जाएंगी, हमारा जीवन उतना ही बेहतर बनता जाएगा।

कामयाबी की दौड़ में उसी का जोर चल गया, बना के रास्ता जो भीड़ से निकल गया।

रुकावटें आती है सफलता की राहों में, ये कौन नहीं जानता। फिर भी वह मंजिल पा ही लेता है, जो हार नहीं मानता।

सफलता के पीछे कठिनाई और परिश्रम ही होता है।

जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप अपना सपना साकार नहीं कर सकते।

एक मंजिल के कई रास्ते है, तू रास्ता बदलकर तो देख। पहुँचेगा ऊँचाइयों तक, दोबारा चलकर तो देख।

समय वहीं बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।

अपनी मेहनत पर विश्वास करो, किस्मत तो बस एक बहाना होती है।

जूनून भी होना चाहिए कामयाब होने के लिए, सोचता तो हर कोई है।

लोग चाहेंगे आप बेहतर करो, लेकिन वो कभी नहीं चाहेंगे की आप उनसे बेहतर करो।

मैदान में हारा हुआ फिर से जीत सकता है, लेकिन मन से हारा हुआ कभी नहीं जीत सकता।

अपनों का साथ बहुत जरुरी है, सुख है तो बढ़ जाता है, और दुःख हो तो बंट जाता है।

संघर्ष एक ऐसी चीज है, जो हमें हमारा वास्तविक रूप देती है।

इत्र से कपड़ों को महकाना कोई बड़ी बात नहीं है, मजा तो तब है जब आपके किरदार से खुशबू आये।

यदि आप असफलताओं से भी शिक्षा लेते है तो वह भी सफलता ही है।

जिंदगी हमारी है हमें ही कुछ करना होगा, सफलता हमें पानी है तो मुसीबतों से भी हमें ही लड़ना होगा।

दुनिया सिर्फ सफलता देखती है, उसके पीछे का संघर्ष नहीं।

कामयाबी के दरवाजे भी उन्हीं के लिए खुलते है, जो उन्हें खटखटाने की ताकत रखते है।

संगति और विचार वास्तविकता को आकार देते है, इसलिए हमेशा इन्हें बुद्धिमानी से चुने।

चुनौतियों का सामना करना जरुरी है, इन्हें हल करने से आपके अन्दर की ताकत और क्षमता का परिचय मिलता है।

अपने आप को इतना कठोर और मजबूत बनाओ की, कोई भी आपको अपने सपनों से दूर ले जाने में नाकामयाब रहे।

शुरुआत करने के लिए महान बनने की जरुरत नहीं है, लेकिन महान बनने के लिए शुरुआत करने की जरुरत है।

अपने जीवन के खिलाड़ी बनो, जो जीत की ओर दौड़ता है। रेफरी की तरह नहीं जो सिर्फ गलतियाँ ढूंढने के लिए भागता है।

सफलता कभी भी Body, Height और Look पर निर्भर नहीं होती, यह केवल हमारे ज्ञान और बुद्धिमता पर निर्भर करती है।

सफलता तब तक प्राप्त नहीं कर सकते, जब तक असफल होने का साहस न हो।

सफलता के सारे तजुर्बे, किताबों में नहीं मिलते, आपको इनसे रूबरू भी होना होगा, सफलता पाने के लिए।

हर सफल व्यक्ति में केवल एक बात समान होती है। किसी भी परिस्थिति में अपनी मंजिल को पाना चाहते है।

मेरी मंजिलें भी जिद्दी है और रास्ते भी जिद्दी है। तुम कल तालियाँ बजाओगे क्योंकि मेरे हौंसले भी जिद्दी है।

सुकून चाहते हो तो Focus अपने लक्ष्य पर करो लोगों की बातों पर नहीं।

करोड़ों की भीड़ में इतिहास मुट्ठी भर लोग ही बनाते है। वहीं रचते है इतिहास, जो आलोचना से कभी नहीं घबराते है।

सफल होने के लिए कश्तियाँ बदलने की जरुरत नहीं। दिशा को बदलो तो किनारे भी खुद-ब-खुद बदल जाते है।

बिना मेहनत के कभी हासिल तख्तो ताज नहीं होते, ढूंढ लेना अंधेरों में मंजिल अपनी, जुगनू कभी रोशनी के मोहताज नहीं होते।

सफलता तब मिलती है जब आपके सपने आपके बहानो से बड़े हो जाते है।

दूसरों की सफलता को स्वीकार न करो तो ईर्ष्या बन जाती है, और यदि स्वीकार कर ले तो प्रेरणा बन जाती है।

विजेता वो होते है, जो बार-बार हारने के बाद एक बार और प्रयास करते है।

जो हमारा संघर्ष देखते है सिर्फ वहीं कामयाबी की कीमत जानते है, बाकि औरों के लिए आप केवल एक भाग्यशाली व्यक्ति है।

खुद पर कर यकीन, मंजिल की ओर चल दे, ना हो हताश परेशान, तू बस अपने इरादों को बल दें।

जब पढ़ते-पढ़ते रातें छोटी लगे तो समझ लेना सफलता अब दूर नहीं।

दुनिया का पता नहीं, मेरा सिर्फ एक ही कायदा है। आज मेहनत कर लो, कल फायदा ही फायदा है।

हथेली पर रखकर नसीब तू क्यों अपना मुकद्दर ढूंढता है। सीख उस समंदर से जो टकराने के लिए पत्थर ढूंढता है।

‘उपलब्धि’ और ‘आलोचना’ एक दूसरे के मित्र है। उपलब्धियां बढ़ेगी तो निश्चित ही आपकी आलोचना भी बढ़ेगी।

वक्त अगर बुरा है तो मेहनत करो, और अच्छा है तो किसी की मदद करो।

हारने में बुराई नहीं, हार मान लेने में बुराई है।

कोई इतना अमीर नहीं की अपना पुराना वक्त खरीद सकें, और कोई इतना गरीब नहीं की अपना आने वाला वक्त न बदल सके।

बड़े लक्ष्य के लिए अकेले ही शुरुआत करनी होती है। जब सफल हो जाते है, तब लोग साथ निभाने आने है।

Self-Confidence बढ़ाने के लिए 200+ Motivational Thoughts

विद्यार्थी के लिए सही समय पर अपनी गलती न मानना भी एक और गलती करना है।

असफलता का मतलब ये नहीं की सफल नहीं हो सकते, बल्कि हमें फिर से बेहतर प्रयास करने की जरुरत है।

वास्तव में कुछ करना चाहते हो तो तुम्हे रास्ता मिल जाएगा, लेकिन कुछ करना नहीं चाहते है तो बहाना तो मिल जाएगा।

उम्मीद वो विश्वास है, जो हमें कामयाबी की तरफ लेकर जाती है।

दूसरों के मुकाबले हमें सफलता देर से मिलती है, तो उदास मत होना, क्योंकि छोटे घर जल्दी बनते है और महल बनने में समय लगता है।

सब्र रख अभी इम्तिहान जारी है, वक्त खुद कहेगा चल अब तेरी बारी है।

सलाह के सौ शब्दों से ज्यादा अनुभव की एक ठोकर आपको बहुत मजबूत बनाती है।

दूसरों की कमियां खोजना बहुत आसान है, लेकिन खुद की कमियां सुधारना बहुत मुश्किल है।

अगर आपकी जिंदगी बेरंग है तो मेहनत करो, क्योंकि मेहनत हमेशा रंग लाती है।

ऊँचाई पर वहीं पहुँचते है, जो बदला नहीं बदलाव लाने की सोच रखते है।

आने वाली परेशानियों का भी महत्त्व है, क्योंकि परेशानियों से ही सफलता का मजा आता है।

जहाँ प्रयासों की ऊंचाई अधिक होगी, वहां नसीब को भी झुकना होगा।

छोटी कोशिशों से बड़े अवसर, और अवसरों को स्वीकारने से बड़ी सफलता मिलती है।

सामान्य व्यक्ति धन को सोच-समझकर खर्च करता है, और बुद्धिमान व्यक्ति समय को सोच-समझकर खर्च करता है।

सही समय, सही सोच और सही तरीका, इनकी मदद से कोई भी सफल हो सकता है।

जिस दिन कोई समस्या न आए, समझ लो आप गलत रास्ते पर हों।

सफल लोग सुनते है, सीखते है, मेहनत करते है, और अपने लक्ष्य पर पहुँचने से पहले पीछे नहीं हटते।

देर से बनो पर जरुर कुछ बनो, लोग वक्त के साथ खैरियत नहीं, हैसियत पूछते है।

जो बिना ठोकर खाएं मंजिल तक पहुँच जाते है, उनके हाथ अनुभव से खाली रह जाते है।

जब तक आप हार नहीं मानते, तब तक कोई नहीं हरा सकता।

समय आपका साथ तभी देगा जब आप समय का सम्मान करना जानते होंगे।

भाग्य बदल जाता है जब इरादे मजबूत हो, वरना जीवन बीत जाता है किस्मत को दोष देने में।

कल जो होगा वो सोचना छोड़ दो, आज की मेहनत से कल के रिकॉर्ड तोड़ दो।

Success के लिए Mood के हिसाब से नहीं, बल्कि Planning से काम करना चाहिए।

अमीर होना सफलता नहीं है, आप सफल तब होते है, जब आप दूसरो की जिंदगी में बदलाव लाते है।

ठान लिया तो पूरा होगा, शुरू आज से करना होगा, दुनिया से बाद में पहले खुद से लड़ना होगा।

संघर्ष से कभी घबराना नहीं है, यह तो आएगा ही, संघर्ष के बिना सफलता सुंदर नहीं हो सकती।

भीड़ उसी रास्ते पर चलती है, जो आसान दीखता है। इसका अर्थ ये नहीं की आपके लिए भी वही सही है। आपको अपनी योग्यता के मुताबिक चयन करना है।

बार-बार असफल होने के बाद भी प्रयास करना ही लगन है। जिन लोगों में लगन होती है, वे ही कामयाबी हासिल करते है।

समय ही कठोर और बेहतर शिक्षक होता है, जो इम्तहान पहले लेता है और शिक्षा बाद में देता है।

मंजिल का रास्ता अपने आप नहीं बनता, हम खुद उसे बनाते है। सही-गलत की जैसी राह चुनेंगे, हमें मंजिल भी वैसी ही मिलेगी।

सफल होने के लिए तेज चाल की नहीं, बल्कि निरंतर चलते रहना जरुरी होता है।

ज्यादातर विद्यार्थियों को समय का मूल्य तब समझ में आता है, जब उनके पास समय ही नहीं बचता।

आखिर आलोचनाओं से क्यूँ डरना, घूप कितनी भी तेज हो, समंदर कभी सुखा नहीं करते।

यदि सफलता सिर्फ सोचने से मिलती तो आज सब कामयाब होते।

रख अपने हौसले बुलंद-ए-बंदे, तेरी भी उड़ान होगी, देखेगी दुनिया सारी एक दिन, तेरी भी वो पहचान होगी।

कमियां भले ही हजारों हो तुम में, लेकिन खुद पर विश्वास रखो की, तुम सबसे बेहतर करने का हुनर रखते हो।

हिम्मत मत खोना अभी बहुत आगे जाना है, जिन्होंने कहा तेरे बस की नहीं, उन्हें भी तो करके दिखाना है।

कर दिखाओं कुछ ऐसा की दुनिया बनना चाहे तुम्हारे जैसा।

भीड़ से हटकर कुछ इस तरह बढ़ना है की आसमान को छूकर भी जमीन पर चलना है।

पहाड़ की ऊंचाई हमें कभी आगे बढ़ने से नहीं रोकती, बल्कि हमारे पैर के नीचे पड़े छोटे कंकड़ हमें पीछे खींचते है।

किसी को दोखा देना एक कर्ज है, जो आपको किसी और के हाथ एक दिन जरुर मिलेगा।

आज बुरा है, कल अच्छा आएगा। वक्त ही तो है, बदल जाएगा।

सफलता की शुरुआत तभी हो जाती है, जब हम उसके लिए पहला कदम ले लेते है।

वक्त, हर वक्त को बदल देता है, सिर्फ वक्त को थोड़ा वक्त दो।

सही फैसला लेना काबिलियत नहीं है, फैसला लेकर उसे सही साबित करना काबिलियत है।

कल के लिए सबसे अच्छी तैयारी यही है की आज अच्छा करो।

जब वक्त ख़राब होता है ना, तब लोग गलतियाँ पकड़ते है, हाथ नहीं।

खुद की तुलना दूसरों से क्यूँ करे, जबकि ताकत और कमजोरी सबकी अलग होती है।

अकेले में अपने विचारों पर, और सभी के साथ हो तो अपनी बोली पर, हमेशा काबू रखना चाहिए।

अपने विचारों का महत्त्व समझिए, क्योंकि विचार ही जिंदगी की दिशा तय करते है।

जीवन में बदलाव लाने वाले 200+ Motivational Thoughts

सफलता पाने के लिए हमें पहले विश्वास करना होगा की हम कर सकते है।

जब समय हमारा इंतजार नहीं करता है तो हम समय का इंतजार करने में अपना समय क्यों बर्बाद करें।

कोई फर्क नहीं पड़ता की लोग आपके बारे में क्या सोचते है, फर्क तो इससे पड़ता है की आप खुद के बारे में क्या सोचते है।

कड़ी मेहनत आपको वहां पहुंचा देती है, जहाँ अच्छी किस्मत शायद आपको ना पहुंचा पाए।

एक पल में जीवन नहीं बदलता है, लेकिन एक पल सोचकर लिया गया फैसला, जीवन बदल सकता है।

अपने लक्ष्य पर वार कर, एक नहीं बार-बार हजार कर, हो सौ मुश्किलें कतार पर, परवाह नहीं तू बस प्रहार कर।

जो मेहनत पे भरोसा करते है, वो किस्मत की बात कभी नहीं करते।

कामयाबी मुझे ना मिले ये अलग बात है, पर मैं मेहनत ही न करूँ, ये गलत बात है।

मजबूत होने में मजा ही तब है, जब सारी दुनिया कमजोर करने पर तुली हो।

बिता हुआ कल तुम्हारे दिमाग में है, और आने वाला कल तुम्हारे हाथ में है।

जीत और हार सिर्फ एक ख्वाब है, जो आपके विचारों में होते है।

न बनाओ अपने सफ़र को किसी कश्ती का मोहताज, चलो इस शान से की तूफान भी रुक जाए।

अवसर का इंतजार नहीं, निर्माण करना सीखो।

हमारा आने वाला भविष्य कितना अच्छा होगा, ये हमारे द्वारा आज किए गए कर्म पर निर्भर करता है।

मेहनत का फल और हर समस्या का हल, सही दिशा में काम करने वालों को ही मिलता है।

इतिहास लिखने के लिए कलम नहीं, हौसलों की जरुरत होती है।

खामोशी से बस मेहनत करो, अगर काबिलियत में दम होगा तो तरक्की ही काफी है, दुनिया में शोर मचाने के लिए।

कामयाब लोग अपने फैसले से दुनिया बदलते है, और नाकामयाब लोग दुनिया के डर से अपने फैसले बदलते है।

जब तक आप समस्याओं की वजह दूसरों को मानते है, तब तक आप उन कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते।

आपका हर एक अच्छा आचरण, आपको कामयाबी की ओर बढ़ाता है।

जीतने का मजा तभी आता है, जब सभी आपके हारने का इंतजार कर रहे हो।

लक्ष्य तय करने के बाद भी तुम्हारा एक और लक्ष्य होना चाहिए की तय किए गए लक्ष्य पर बने रहो।

इंसान उतना ही बड़ा बन सकता है, जितना बड़ा वो सोच सकता है।

समय के साथ बदल जाना बहुत जरुरी है, क्योंकि समय बदलना सिखाता है रुकना नहीं।

आये हो निभाने जब अपना किरदार जमीं पर, तो कुछ ऐसा करो की जमाना तुम्हारी मिसाल दे।

हमें सफलता उन्हीं कामों से मिलती है, जिन कामों को करने का मन नहीं करता।

परिवर्तन से डरना और संघर्ष से कतराना, मनुष्य की सबसे बड़ी कायरता है।

कल्पना तो सभी करते आसमां में उड़ने की, किन्तु अपनी कल्पना को हकीकत में परिणत वहीं कर सकता है, जो दृढ इच्छाशक्ति वाला हो।

हमारा अंदाजा कोई भी नहीं लगा पाएगा, क्योंकि अंदाजा तो बारिश का लगाया जाता है, तूफानों का नहीं।

असफलता कुछ नहीं होती है, यह एक सफल व्यक्ति के संघर्ष की कहानी होती है।

जो संघर्ष से कभी परिचित नहीं हुआ, इतिहास गवाह है वो कभी चर्चित नहीं हुआ।

संघर्ष की लड़ाई है दोस्त, अकेले ही लड़नी होगी, कामयाब जरा हो जाओ, आगे भीड़ खड़ी मिलेगी।

समाज में अधिकतर बदलाव नहीं होता है, क्योंकि गरीब में हिम्मत नहीं, मध्यम को फुसरत नहीं और अमीर को जरूरत नहीं।

आँखों में अरमान लिया, मंजिल को अपना मान लिया, मुश्किल क्या आसान क्या, जब ठान लिया तो ठान लिया।

दुनिया उसी की कद्र करती है, जो खुद को कीमती बनाता है। उसकी नहीं जो जरा सी मुसीबत देख हार मान जाता है।

सपने और लक्ष्य में एक ही अंतर है। सपने के लिए बिना मेहनत की नींद चाहिए, और लक्ष्य के लिए बिना नींद के मेहनत।

लोगों को अपने सपने मत बताओं, बस उन्हें पूरा करके दिखाओ, क्योंकि इनको सुनना कम और देखना ज्यादा पसंद है।

जो हम ख़ुशी से सीखते है, उसे हम कभी नहीं भूलते।

जीवन में सफलता पाने के लिए, संकल्प और समर्पण दोनों की आवश्यकता होती है।

असफलता, सफलता की कुंजी है जो प्रत्येक गलती से हमें कुछ सिखाती है।

हो सकता है की आप में दूसरों से कम हुनर हो, लेकिन हार न मानने का हुनर आपको उनसे अलग बनाता है।

बुद्धिमता उम्र से नहीं आती है, बल्कि यह शिक्षा और ज्ञान से आती है।

जिंदगी तुम्हारी है, चाहे तो बना लो, चाहे तो मिटा लो… अगर सच में चाहते हो कुछ करना तो अभी भी वक्त है, अपनी जान लगा दो।

दुनिया में कोई काम असंभव नहीं, बस हौंसले और मेहनत की जरूरत है।

जो समय को बर्बाद करते है, समय उनको बर्बाद करने में ज्यादा समय नहीं लगाता है।

दुनिया में सबसे अच्छा निवेश शिक्षा है, क्योंकि वहीं सबसे अच्छा मुनाफा देता है।

हमारे सभी सपने सच हो सकते है, अगर हम उन्हें पूरा करने का साहस रखते है।

अपनी जिंदगी में सफल वो ही होता है, जो दूसरों की आलोचनाओं से एक मजबूत आधार बनाता है।

हमेशा ध्यान में रखिए की, आपका सफल होने का संकल्प किसी भी और संकल्प से महत्त्वपूर्ण है।

कल को आसान बनाने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करनी ही पड़ेगी।

सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते है, सपने वो है जो हमें सोने नहीं देते।

ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

Motivational Thoughts हमें कठिन समय में हिम्मत नहीं हारने और समस्याओं का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है। ये हमें यह याद दिलाता है की कठिनाइयाँ जीवन का हिस्सा है जिसे पार करने के बाद ही सफलता मिलती है। (200+ Motivational Thoughts)

Share This Article
Follow:
I'm Ravi from Patna. I have completed my graduation in mathematics from Magadh University, Bodhgaya, India. I'm a passionate and influential blogger in the education field. Over the years, our website has evolved into a comprehensive platform that not only provides valuable educational content but also fosters a community of learners and educators.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *