नेल्सन मंडेला के बारे में 10 महत्त्वपूर्ण जानकारी: दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला थे। उन्हें रंगभेद विरोधी संघर्ष के कारण 27 सालों तक रॉबेन द्वीप के जेल में रहना पड़ा था, जहाँ उन्होंने कोयला खनिक का काम किया था। आज के इस ब्लॉग में हम नेल्सन मंडेला के बारे में 10 महत्वपूर्ण जानकारी पढेंगे।
नेल्सन मंडेला का जन्म म्बासा नदी के किनारे दक्षिण अफ्रिका में ट्रांसकी के मवेजों गाँव में हुआ था। उनकी माँ का नाम नोमजामो विनी मेडीकिजाला था।
1. नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को म्वेजो, ट्रांसकाई, दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। उनका पूरा नाम रोलीहलाला नेल्सन मंडेला था।
2. नेल्सन मंडेला के पिता का नाम गडला हेनरी म्फकन्यिस्वा था। वे थेम्बू जनजाति के मुखिया थे।
3. नेल्सन मंडेला ने यूनिवर्सिटी ऑफ फोर्ट हरे और यूनिवर्सिटी ऑफ विटवाटर्सरैंड में कानून की पढाई की थी। वे 1944 में अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस में शामिल हो गए।
4. नेल्सन मंडेला ने 1956 में राजद्रोह के आरोप में अपना पहला बड़ा मुकदमा लड़ा था जिसमें उन्हें बरी कर दिया गया था।
5. 1960 में शार्पविले नरसंहार के बाद, अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस को प्रतिबंधित कर दिया गया और इसके बाद नेल्सन मंडेला ने सशस्त्र संघर्ष की ओर रुख किया।
6. नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 18 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2009 में की गई थी।
7. नेल्सन मंडेला ने अपने जीवन के 27 साल जेल में बिताए थे।
8. नेल्सन मंडेला की मृत्यु 5 दिसंबर 2013 को हॉटन, जोहांसबर्ग में फेफड़ों के संक्रमण के कारण हुआ था।
9. वर्ष 1990 में भारत ने नेल्सन मंडेला को देश के सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था।
10. दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला को मदीबा कह कर बुलाया जाता है। यह शब्द बुजुर्गों के लिए एक सम्मान सूचक शब्द है।
इसे भी पढ़ें: महात्मा गाँधी के बारे में 10 महत्वपूर्ण जानकारी